देवरिया में पर्यावरण संरक्षण की समीक्षा:पौधरोपण स्थलों की जियो-टैगिंग जल्द पूरी करने के निर्देश
देवरिया जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में हुए पौधरोपण, पौधों के संरक्षण तथा गंगा समेत अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार पौधरोपण की प्रगति और जियो-टैगिंग की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिन विभागों ने अभी तक पौधरोपण स्थलों की जियो-टैगिंग पूरी नहीं की है, उन्हें तत्काल प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जियो-टैगिंग से पौधरोपण स्थलों की निगरानी और सत्यापन के साथ संरक्षण की स्थिति का भी आकलन किया जा सकेगा। डीएम ने रोपित पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर जोर देते हुए सिंचाई, सुरक्षा और निगरानी की समुचित व्यवस्था करने को कहा। बैठक में गंगा एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)