कानपुर के वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित:बुजुर्गों से संवाद कर समस्याएं जानी गईं, फल और जरूरी सामग्री बांटी गई

Oct 04, 2026 - 21:38
0
कानपुर के वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित:बुजुर्गों से संवाद कर समस्याएं जानी गईं, फल और जरूरी सामग्री बांटी गई
कानपुर में मेरा युवा भारत, कानपुर नगर (MY Bharat) द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रीमती जगरानी मिश्रा मेमोरियल वृद्धाश्रम, अहिरवां, डी.पी. मिश्रा स्कूल के पास, चकेरी, कानपुर नगर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान MY Bharat कार्यालय, NYV शिवम शर्मा ने वृद्धजनों का हालचाल जाना, उनसे आत्मीय संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य एवं सेवा भावना के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर वृद्धजनों को सम्मानित किया गया तथा उनके बीच फल एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। यह पहल वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदना और सेवा की भावना को समर्पित रही। वहीं MY Bharat NYV अथर्व मिश्रा ने वृद्धजनों के साथ सेवा, सम्मान एवं सामाजिक सहयोग से जुड़े विषयों पर संवाद किया और उनके साथ आत्मीय समय बिताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वृद्धाश्रम के संचालक श्री सुशील मिश्रा एवं श्री सुरेश का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User