लड़के ने गल्ले से 16,500 रुपए निकाले, VIDEO:10 मिनट तक मार्केट में घूम रहे थे दोनों, पुलिस तलाश कर रही

Oct 04, 2026 - 21:38
0
लड़के ने गल्ले से 16,500 रुपए निकाले, VIDEO:10 मिनट तक मार्केट में घूम रहे थे दोनों, पुलिस तलाश कर रही
कन्नौज में सरायमीरा चौकी क्षेत्र के कुशवाहा मार्केट में रविवार शाम बीज भंडार की दुकान से 16,500 रुपए चोरी हो गए। दुकानदार दुकान के अंदर लेटा था। इसी दौरान उसे झपकी लग गई। दो किशोर मार्केट में घूमते रहे। इनमें से एक ने दुकान की गोलक से रुपए निकाल लिए। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। 20 मिनट बाद नींद खुली तो रुपए गायब मिले रिजगिर गांव निवासी नीरज कुशवाहा की रेलवे रोड के पास कुशवाहा मार्केट में बीज भंडार की दुकान है। रविवार शाम 5 बजे वह काउंटर छोड़कर दुकान के अंदर आराम करने चले गए। करीब 20 मिनट बाद नींद खुली तो वह काउंटर पर आकर बैठ गए। दुकान बंद करने से पहले जब उन्होंने गोलक से रुपए निकालने चाहे तो 16,500 रुपए गायब मिले। CCTV में दो किशोर नजर आए नीरज ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पास की दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे की फुटेज चेक की गई। इसमें 14 से 16 साल के दो किशोर नजर आए। दोनों करीब 8 से 10 मिनट तक मार्केट में घूमते रहे। कुर्सी पर बैठकर खोली गोलक CCTV फुटेज में एक किशोर बीज भंडार की दुकान के पास रखी कुर्सी पर बैठता दिखाई दिया। आरोप है कि उसने गोलक खोलने की कोशिश की। दो-तीन बार प्रयास के बाद उसने गोलक में रखे रुपए निकाल लिए। इसके बाद दोनों किशोर वहां से भाग गए। पुलिस को दी तहरीर मामले में नीरज कुशवाहा ने सरायमीरा चौकी पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने CCTV फुटेज के आधार पर किशोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User