कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:4 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, कंटेनर ने मां-बेटी को कुचला, बुजुर्ग को 20 मीटर घसीटा

Oct 18, 2026 - 06:18
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:4 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, कंटेनर ने मां-बेटी को कुचला, बुजुर्ग को 20 मीटर घसीटा
नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें…वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सवार भागने की फिराक में बुजुर्ग को 20 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डांडिया नगाड़ा नाइट में कच्चा बादाम गाने पर भड़कीं अंजलि अरोड़ा ने 12 मिनट में ही मंच छोड़कर चली गई। उन्होंने मैनेजमेंट और आयोजकों पर सवाल उठाए। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें- 1- अंजलि अरोड़ा के मंच छोड़ने पर आयोजक बोले- एक्शन लेंगे:'कच्चा बादाम' गाना 3 सेकंड में बंद कराया कानपुर के डांडिया नगाड़ा नाइट में कच्चा बादाम गाने पर भड़कीं अंजलि अरोड़ा ने 12 मिनट में ही मंच छोड़कर चली गई। उन्होंने मैनेजमेंट और आयोजकों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होगा तो कोई भी आर्टिस्ट कानपुर नहीं आएगा। पढ़ें पूरी खबर… 2- कंटेनर में लोडर टकराई, कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत:कानपुर में ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान कानपुर के बिल्हौर में कंटेनर में टकराने के बाद लोडर में आग लग गई। खिड़की नहीं खुलने से परिचालक अंदर फंस गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि चालक ने कूदकर जान बचा ली। पढ़ें पूरी खबर… 3- होमगार्ड भर्ती में डॉक्टरों ने 3 लाख रिश्वत ली:एक लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मिला, जेल जाने पर बिगड़ी तबीयत कानपुर में होमगार्ड भर्ती के दौरान मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने अभ्यथियों से जमकर वसूली की। ENT विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण कुमार के पास पुलिस को 30,500 रुपए कैश मिला, जबकि तीन खातों में यूपीआई के जरिए घूस का एक लाख रुपया लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…. 4- होटल संचालक से चेन लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार:250 से अधिक CCTV पुलिस ने खंगाले कानपुर में होटल के संचालक से सोने की चेन और रुद्राक्ष की माला लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। धुंधली नंबर प्लेट की पहचान करने में एआई की मदद भी ली गई। पढ़ें पूरी खबर… 5- कानपुर के जरीब चौकी में धंसी जीटी रोड:10 फीट गहरा गड्ढा देख मचा हड़कंप, ड्रिलिंग के कंपन से सड़क धंसने की आशंका कानपुर में जीटी रोड पर जरीबचैकी के पास सड़क धंसने से अफरा-तफरी मच गई। यहां दो मीटर लंबी और लगभग 10 फीट गहरी सड़क धंस गई। साथ ही आसपास की सड़क भी खोखली हो गई है। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी-एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर… 6- कानपुर में बुजुर्ग को टक्कर मारकर 20 मीटर तक घसीटा...मौत:लोगों के पीछा करने पर ड्राइवर कार छोड़कर भागा कानपुर के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सवार भागने की फिराक में बुजुर्ग को 20 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों शोर मचाकर पीछा करने पर ड्राइवर कार छोड़कर भाग निकला। पढ़ें पूरी खबर…. 7- कानपुर में 4 वर्षीय मासूम से पड़ोसी ने रेप किया:प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर बच्ची ने मां को बताया, पिता ने FIR कराई; आरोपी अरेस्ट कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 6 बजे चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात मां को बताई, जिसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई। बच्ची ने पड़ोस में रहने वाले अभिषेक उर्फ लंगड़ पर आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…. 8- कानपुर में कंटेनर ने मां-बेटी को कुचला, मौत:पति गंभीर रूप से घायल, शव रखकर जाम लगाया; चालक हिरासत में कानपुर के पनकी में भौंती बाईपास के पास शनिवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी और 8 महीने की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 9- कानपुर में SDM और तहसीलदार बनीं छात्राएं:लोगों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया, बोलीं- काफी गर्व हो रहा कानपुर के घाटमपुर में मिशन शक्ति के तहत पिंक तहसील दिवस का आयोजन किया गया, यहां पर राजकीय विद्यालय की छात्रा को एक दिन की एसडीएम और तहसीलदार बनाया गया। छात्राएं घाटमपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में पहुंची, यहां पर आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुन रही है। पढ़ें पूरी खबर… CSJMU में बीसीसीआई के मैच होंगे, क्रिकेट एकेडमी चलेगी:यूपीसीए और विवि के बीच 10 साल के लिए हुआ समझौता सीएसजेएमयू (छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय) में अब क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए अकादमी संचालित होगी। विवि के स्टेडियम में बीसीसीआई के होम मैच भी कराए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User