आधी रात को महाआरती में गूंजे मां काली के जयकारे:सदर बाजार से लेकर खटीक मोहल्ले के काली दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़
झांसी के सदर बाजार की कालीबाड़ी में विराजमान माता काली की शनिवार देर रात 12 बजे महाआरती हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्त आरती में शामिल होने पहुंचे। माता की आरती के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। भक्तों ने माता काली की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पहले 2 तस्वीर देखिए… इसी तरह पुराने शहर के खटीक मोहल्ले में विराजमान काली माता की भी शनिवार देर रात महाआरती आयोजित की गई। यहां भी सैकड़ों की संख्या में भक्त माता की आरती में शामिल होने पहुंचे। आधी रात को हुई महाआरती में भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ माता की पूजा-अर्चना की। दोनों स्थानों पर माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। माता के दरबार में मन को मिलती है शांति महाआरती में शामिल होने पहुंचे भक्तों ने माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। भक्तों का कहना था कि माता के दरबार में आने से मन को शांति मिलती है। यहां पहुंचकर उन्हें मानसिक सुकून मिलता है और माता के प्रति उनकी श्रद्धा और मजबूत होती है। भक्तों ने कहा कि माता अपने भक्तों के मन की बात जानती हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करती हैं। इसी विश्वास के साथ लोग माता के दरबार में अपनी अर्जी लेकर पहुंचते हैं। वहीं, आरती में शामिल महिलाओं ने कहा कि माता काली के प्रति भक्तों की गहरी आस्था है। महिलाएं अपनी मनोकामनाएं लेकर माता के दरबार में आती हैं। उनका विश्वास है कि सच्चे मन से माता की आराधना करने वालों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते दोनों स्थानों पर देर रात तक भक्तों का पहुंचना जारी रहा। महाआरती में शामिल होकर भक्तों ने माता का आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)