कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बवासीर की सिकाई में 1.5KG पत्थर शरीर में फंसा, पैसे के लिए गिड़गिड़ाई थाई महिला

Oct 09, 2026 - 06:22
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बवासीर की सिकाई में 1.5KG पत्थर शरीर में फंसा, पैसे के लिए गिड़गिड़ाई थाई महिला
नमस्कार, कानपुर की कल (गुरुवार) की 10 बड़ी खबरें…सरसैया घाट निवासी एक युवक ने बवासीर से राहत पाने के लिए जानलेवा कदम उठा लिया। वह गर्म पानी में पत्थर डालकर सेंक कर रहा था। इसी दौरान करीब डेढ़ किलो का पत्थर मलद्वार के रास्ते अंदर चला गया। वहीं, थाई महिला पैसों के लिए कारोबारी इरफान से गिड़गिड़ाती रहती थी। उसका कहना था- मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। खाने तक के पैसे नहीं हैं। इसके बावजूद इरफान ने उसे पैसे नहीं भेजे। इधर, सजेती में मजार की आठ साल पुरानी दीवार ढह गई। मलबा हटाने के दौरान शिवलिंग और माता गौरा जैसी प्रतिमा के कुछ अवशेष मिले। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें… 1. सजेती में मजार की दीवार गिरी, मलबे में मिला शिवलिंग: माता गौरी की प्रतिमा के भी अवशेष मिले, दावा- मुगलकाल में बनी थी सजेती में एक 8 साल पुरानी मजार की दीवार ढह गई। मलबा हटाने के दौरान पत्थर का शिवलिंग और माता गौरा जैसी प्रतिमा के कुछ अवशेष मिले। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अवशेषों को मलबे से निकालकर अलग रख दिया। ग्रामीणों ने अवशेषों पर पुष्प चढ़ाकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। पढ़िए पूरी खबर… 2. नगर निगम के ठेकों में माफियावाद की जांच पूरी: अफसर-ठेकेदार मिलकर चला रहे थे टेंडर सिंडीकेट, जल्द बड़ा एक्शन होगा नगर निगम के करोड़ों रुपए के टेंडर में कथित माफियावाद की जांच मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन ने पूरी कर ली है। जांच में नगर निगम के अफसरों से लेकर ठेकेदारों की भूमिका और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ियों की पड़ताल की गई। मंडलायुक्त ने गोपनीय जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर दागी अफसरों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की तैयारी है। पढ़िए पूरी खबर… 3. थाई महिला कारोबारी से गिड़गिड़ाई- खाने तक के पैसे नहीं: 60 लाख वापस कर दो, इरफान ने झूठ बोलकर दूसरी शादी की थी कारोबारी पर झूठ बोलकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाने वाली थाईलैंड की महिला की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें वह कारोबारी इरफान से गिड़गिड़ाती हुई सुनाई दे रही है।वह कह रही है, “मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। खाने तक के पैसे नहीं हैं। तुम्हारे पास तो परिवार है, लेकिन मेरे पास यहां कोई नहीं है। मेरे 60 लाख रुपए वापस कर दो।” पढ़िए पूरी खबर… 4. नाना पाटेकर का कानपुर कनेक्शन: भूपेंद्र सिंह की कहानी पर बनाई ‘स्कैम फाइल्स’, साइबर ठग को ही लगा दिया था चूना फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से प्रशंसकों में शोक की लहर है। उनका कानपुर से भी खास कनेक्शन रहा है। उन्होंने कानपुर के भूपेंद्र सिंह की कहानी पर ‘स्कैम फाइल्स’ फिल्म बनाई थी। भूपेंद्र ने साइबर ठगी के लिए कॉल करने वाले ठग को ही अपने झांसे में लेकर 13 हजार रुपए ठग लिए थे। पढ़िए पूरी खबर… 5. मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और दोषी अफसर-BLO पर एक्शन समेत 5 मांगें समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची में कथित धांधली के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वाले अफसरों और बीएलओ पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। पढ़िए पूरी खबर… 6. बवासीर की सिकाई में पत्थर शरीर में फंसा: 48 घंटे तक दर्द से परेशान रहा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके बाहर निकाला बवासीर से राहत पाने के लिए देसी तरीके से इलाज कर रहे एक व्यक्ति के शरीर में पत्थर का बड़ा टुकड़ा चला गया। उसे चलने-फिरने में परेशानी होने लगी। दर्द बढ़ा तो अस्पताल पहुंचा। वहां ऑपरेशन करके उसके शरीर से पत्थर निकाला गया। सर्जरी करके निकाले गए पत्थर का वजन करीब डेढ़ किलोग्राम है। पढ़िए पूरी खबर… 7. जू में 15 दिन में 4 काले हिरणों की मौत: डॉक्टर बोले- खास तरह की मक्खी से फैलता है संक्रमण, 2015 में भी हुई थी मौतें चिड़ियाघर में काले हिरणों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 15 दिन में 4 हिरणों की मौत हो चुकी है। लगातार मौतों के बाद भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), इज्जतनगर-बरेली के वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम मंगलवार को कानपुर जू पहुंची। टीम ने काले हिरणों के बाड़े का निरीक्षण किया और एक मृत हिरण का पोस्टमार्टम किया। पढ़िए पूरी खबर… 8. चमनगंज में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक: महिला मित्र के साथ पकड़ा तो बोला- यही मेरी सब कुछ चमनगंज में निकाह के 16 साल बाद पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति के इलाके में रहने वाली एक महिला से संबंध हैं। 7 जुलाई को उसने पति को महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। विरोध करने पर पति ने कहा- ‘यही मेरी सब कुछ है।’ पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर में रात 11 बजे डीएम ने सफाई व्यवस्था परखी: एक्सप्रेस रोड पर गंदगी मिली, 3 दिन में सफाई के निर्देश कानपुर में डीएम, नगर आयुक्त और सीडीओ ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। रात 11 बजे अधिकारियों ने नरोना चौराहा, एक्सप्रेस रोड समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया। एक्सप्रेस रोड के गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट पर गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने तीन दिन में सफाई कराने और नियमित नाइट स्वीपिंग व समय से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। पढ़िए पूरी खबर… 10. नौबस्ता में फंदे से लटककर युवती ने जान दी: मां से कहा था- लगता है मर जाऊं, मिर्गी का हैलट में चल रहा था इलाज नौबस्ता में एक 24 साल की युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, वह करीब दो साल से मिर्गी की बीमारी से परेशान थी और हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। शाम को उसने मां से कहा, “मर जाऊं तो सब अच्छा हो जाएगा।” रात करीब 11 बजे उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User