कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कत्था करोड़पति कारोबारी की फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, मौत; अनुप्रिया पटेल का इंडी गठबंधन पर तंज

Sep 27, 2026 - 06:19
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कत्था करोड़पति कारोबारी की फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, मौत; अनुप्रिया पटेल का इंडी गठबंधन पर तंज
नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें…फैक्ट्री जाते समय कारोबारी की फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर टैंकर से टकरा गई। हादसे में कारोबारी पवन अग्रवाल (60) की मौत हो गई। नगर निगम सदन में परिसीमन को लेकर पार्षदों में मारपीट हुई। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सपा की पीडीए रथयात्रा और इंडी गठबंधन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इनका गठबंधन तो ऐसा लगता है, जैसे दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए। करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या की जांच में परिवार के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान की कई परतें सामने आई हैं। बारिश से शहर के 20 से अधिक इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार खबरें पढ़िए… 1. कानपुर में फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, करोड़पति कारोबारी की मौत:डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंची; स्टीयरिंग में बुरी तरह फंसे कानपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर गैस सिलेंडर लदे टैंकर से टकरा गई। इसमें कत्था कारोबारी की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कारोबारी को फॉर्च्यूनर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कारोबारी के घरवालों को सूचना दी गई। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पढ़िए पूरी खबर 2. कानपुर कारोबारी हत्याकांड, मां ने कहा था- इनका कुछ करो:अय्याशी से परेशान बेटे ने हत्या कराई; अब करोड़ों का व्यापार कौन संभालेगा? करोड़पति परिवार। परिवार में कलह और अविश्वास। पिता-बेटे के बीच बढ़ती दूरी। यह कहानी कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड से जुड़ी है। पुलिस की जांच में परिवार के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान की कई परतें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, विनीत के बेटे सुब्रत के मन में पिता के प्रति नाराजगी उस समय और गहरी हो गई, जब उसकी मां पुनीता ने पति से अलग होकर बेटी के पास रहने का फैसला लिया। पुलिस का कहना है कि विनीत अपने कथित अवैध रिश्तों और निजी जिंदगी से जुड़ी बातें घर में खुलकर करते थे। इससे परिवार में तनाव बढ़ता गया और मामला आखिरकार हत्या तक पहुंच गया। पढ़िए पूरी खबर 3. कानपुर में 44 घंटे से बारिश, घरों में घुसा पानी:10 से अधिक मकान गिरे, 20 से अधिक इलाकों में जलभराव; 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा कानपुर में 44 घंटे से बारिश जारी है। शनिवार सुबह से झमाझम बारिश के साथ तेज हवा चल रही है। घाटमपुर में भारी बारिश के चलते अलग-अलग गांवों में 10 से अधिक मकान ढह गए। हालांकि गनीमत रही कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। वहीं चौबेपुर के दिलीपनगर में एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गए। इस दौरान परिवार के चार लोगों ने भागकर जान बचाई। बीते 24 घंटे में 175.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। पढ़िए पूरी खबर 4. कानपुर में जूता फैक्ट्री में भीषण आग:लाखों का तैयार माल जला, अगले महीने विदेश भेजना था; 2 घंटे में आग पर काबू कानपुर के जाजमऊ स्थित अशरफाबाद में शनिवार सुबह जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सुल्तान कंपाउंड के सामने कामसेफ़ फैक्ट्री से सुबह करीब 6:10 बजे धुआं उठने के बाद लपटें दिखाई दीं। आग ने फैक्ट्री में रखे तैयार जूतों और अन्य सामान को चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 8 बजे आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर 5. हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत; बालाजी अपार्टमेंट में ग्रिल लगाते समय हादसा, तीसरा मजदूर झुलसा कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम स्थित बालाजी अपार्टमेंट में शनिवार को ग्रिल लगाने के काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फ्लैट में ग्रिल की नाप-जोख और लगाने की तैयारी कर रहे तीन मजदूर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। ग्रिल के बिजली लाइन से संपर्क में आते ही उसमें करंट दौड़ गया। हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। पढ़िए पूरी खबर 6. अनुप्रिया पटेल बोलीं- दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए:कानपुर में इंडी गठबंधन पर किया तंज; कहा- हम सिद्धांतों से समझौता नहीं करते अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा की पीडीए रथयात्रा और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। कहा- इनका गठबंधन तो ऐसा लगता है, जैसे दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए। इनके गठबंधन में एक-दूसरे के गढ़ से एक-दूसरे को चुनौती देने का काम किया जा रहा है। एक भी कार्यक्रम संयुक्त रूप से नहीं हो रहे। लेकिन, चुनाव साथ लड़ने की बात करते हैं। हम सब तो यह देखकर आनंद ले रहे हैं। कहीं न कहीं आपसी सामंजस्य बिगड़ा हुआ है। एनडीए गठबंधन आने वाले चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर 7. कानपुर नगर निगम सदन में भिड़े पार्षद, VIDEO:सपा पार्षद बोले- ब्राह्मण तुमको चप्पल मारेगा, भाजपा पार्षद बोले- विधायक चोर कानपुर नगर निगम में शनिवार को कार्यकारिणी के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए बुलाई गई सदन की बैठक में भारी हंगामा हुआ। वार्ड के परिसीमन को लेकर भाजपा पार्षद विकास जायसवाल पर सपा के पार्षद रजत कौशिक बाजपेई के बीच तनातनी हो गई। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। हमला करने दौड़े रजत कौशिक बाजपेई को भाजपा पार्षद नवीन पंडित समेत अन्य पार्षदों ने पकड़ लिया। इस दौरान BJP पार्षद विकास जायसवाल ने सदन में टोटी चोर नारे लगाए। उन्होंने आर्यनगर से सपा विधायक का नाम लेते हुए कहा अमिताभ बाजपेई चोर। पढ़िए पूरी खबर 8. कानपुर के होटल-रेस्टोरेंट में एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिली:52 प्रतिष्ठानों की जांच में खुली खाद्य सुरक्षा की पोल, प्रिस्टीन होटल का लाइसेंस सस्पेंड कानपुर के 52 होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच में ग्राहकों की सेहत से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई है। शासन की ओर से गठित टीम को कई जगह एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ मिले, जबकि किचन और सर्विंग एरिया में गंदगी मिली। कई प्रतिष्ठानों में वेज और नॉन-वेज खाना एक ही फ्रीजर में रखा था। जाजमऊ में खुले में रॉ मीट मिला तो कुछ जगह ड्रेनेज और सैनिटेशन की व्यवस्था भी खराब मिली। पढ़िए पूरी खबर 9. व्यापारी को खींचकर पुलिस गाड़ी में डालने में दरोगा सस्पेंड:कानपुर में SO की रिपोर्ट पर कार्रवाई, नशे में हंगामा करने का आरोप लगा था कानपुर में बीच सड़क पर व्यापारी को खींचकर पुलिस गाड़ी में बैठाने के मामले में दरोगा शिव कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है। एसओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। बिल्हौर के ककवन में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। दरोगा पर घटना के दौरान शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया गया था। पढ़िए पूरी खबर 10. बिठूर चेयरमैन उपचुनाव में BJP-कांग्रेस आमने-सामने:26 साल की विरासत बचाने 'राणा' मैदान में उतरे, प्रदीप द्विवेदी को 'पंजे' ने दोबारा दिया मौका कानपुर की बिठूर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए उपचुनाव 13 अक्टूबर को होगा। 22 जून को लगातार पांच बार चेयरमैन रहीं डॉ. निर्मला सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होने जा रही है। सपा ने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है, जबकि बसपा ने भी उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने से दूरी बनाए रखी है। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User