मुरादाबाद की कल की 5 बड़ी खबरें:मुरादाबाद में पकड़ा गया 19वां तेंदुआ, जिला अस्पताल से महिला का मोबाइल चोरी
नमस्कार, मुरादाबाद की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… मुरादाबाद के कांठ तहसील के रायपुर-भरतपुर गांव में लगाए गए पिंजरे में देर रात एक तेंदुआ कैद हो गया। यह मुरादाबाद जिले में अब तक रेस्क्यू किया गया 19वां वयस्क तेंदुआ है। वहीं जिला अस्पताल में 25 सितंबर को एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें… 1. मुरादाबाद में पकड़ा गया 19वां तेंदुआ: अब तक हमले में 4 लोगों की हो चुकी है मौत, 30 से ज्यादा घायल मुरादाबाद के कांठ तहसील के रायपुर-भरतपुर गांव में लगाए गए पिंजरे में देर रात एक तेंदुआ कैद हो गया। शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग के मुताबिक, यह मुरादाबाद जिले में अब तक रेस्क्यू किया गया 19वां वयस्क तेंदुआ है। जिले में अब तक कुल 21 तेंदुओं से जुड़े मामले सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़िए 2. मुरादाबाद में बारिश: रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 29°C मुरादाबाद में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिल रहा है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तेज हवा चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें 3. मुरादाबाद जिला अस्पताल से महिला का मोबाइल चोरी: पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मुरादाबाद के जिला अस्पताल में 25 सितंबर को एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली राजकुमारी अपनी सास फूलवती को इलाज के लिए अस्पताल लाई थीं। वार्ड में चार्जिंग पर लगा उनका मोबाइल एक युवक चुराकर भाग गया। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो अब इंटरनेट पर चल रहा है। राजकुमारी ने बताया कि वह अपनी सास की हालत जानने नर्स के पास गई थीं। इसी दौरान टोपी पहने एक युवक वार्ड में आया और मोबाइल लेकर चला गया। पूरी खबर पढ़ें 4. 21 साल का युवक घर से लापता, ठाकुरद्वारा जाने की बात कहकर निकला, परिवार ने लगाई तलाश की गुहार ठाकुरद्वारा में 21 साल का एक युवक घर से लापता हो गया। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक, युवक 22 सितंबर की शाम करीब 4 बजे घर से ठाकुरद्वारा जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों समेत कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम युवक को खोजने के लिए प्रयास कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 5. जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के नक्शों पर सुनवाई, कमिश्नर कोर्ट ने पहले यूनिवर्सिटी से मांगा सबूत रामपुर में सपा नेता मोहम्मद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में शुक्रवार को मुरादाबाद मंडलायुक्त संगीता सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई। यूनिवर्सिटी की ओर से सीनियर एडवोकेट जुनैद एजाज ने डीएम रामपुर से यूनिवर्सिटी की इमारतों के नक्शों से जुड़े रिकॉर्ड तलब करने की मांग की। दरअसल, 15 जुलाई 2026 को रामपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/जिलाधिकारी ने जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को अवैध बताते हुए उन्हें ध्वस्त करने का आदेश दिया था। प्राधिकरण के मुताबिक इन 38 इमारतों के नक्शे स्वीकृत नहीं कराए गए थे। केवल दो इमारतों के नक्शे जिला पंचायत से स्वीकृत होने की बात कही गई थी। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)