कानपुर की पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता को फिर जिम्मेदारी:राज्य महिला आयोग की सदस्य के तौर पर कार्यकाल एक साल बढ़ा
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से गुरूवार को देर रात जारी सूची में कानपुर की भाजपा महिला नेताओं पूनम द्विवेदी और अनीता गुप्ता का उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्यपाल की संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया। दोनों के कार्यकाल विस्तार की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों में खुशी का माहौल रहा। पार्टी नेताओं ने कहा कि दोनों ने आयोग की सदस्य के रूप में महिलाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से उठाया और उनके अधिकार, सम्मान व सुरक्षा के लिए काम किया। बोलीं- पीड़ित महिलाओं की आवाज मजबूती से उठाएंगे
कार्यकाल बढ़ाए जाने पर पूनम द्विवेदी और अनीता गुप्ता ने प्रदेश सरकार, शासन और राज्यपाल के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ जनसेवा का एक और अवसर है। दोनों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग पूरी प्रतिबद्धता से काम करता रहेगा। प्रदेश के किसी भी हिस्से में महिला के साथ अन्याय होने पर उसकी आवाज मजबूती से उठाई जाएगी। पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय दिलाने और उन्हें शासन की योजनाओं व कानून से मिले अधिकारों का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। भाजपा नेताओं ने दी बधाई
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह और मीडिया प्रभारी समेत पार्टी नेताओं ने पूनम द्विवेदी और अनीता गुप्ता को कार्यकाल बढ़ाए जाने पर बधाई दी। नेताओं ने कहा कि दोनों का कार्यकाल बढ़ना कानपुर के लिए भी गौरव की बात है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि दोनों सदस्य महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाते हुए प्रदेश की महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)