कानपुर में 38 साल के युवक की संदिग्ध मौत:छोटे भाई ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Sep 25, 2026 - 15:52
0
कानपुर में 38 साल के युवक की संदिग्ध मौत:छोटे भाई ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 38 साल के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर नगर के न्यू आजाद नगर निवासी निखिल गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों ने इसकी जानकारी दोपहर 3 बजे दी। परिजनों के मुताबिक, निखिल को उसका छोटा भाई नितिन अचेत हालत में रामादेवी स्थित एमकेसीएच एवं टीसी अस्पताल ले गया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे अस्पताल से युवक की मौत की सूचना चकेरी थाने को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की असली वजह जानने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल और परिजनों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वजह साफ हो पाएगी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User