कानपुर में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर हंगामा:नेहुरापारा गांव में जुटे ग्रामीण, ACP बोले- अराजक तत्वों पर होगी कार्रवाई

Oct 16, 2026 - 12:50
0
कानपुर में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर हंगामा:नेहुरापारा गांव में जुटे ग्रामीण, ACP बोले- अराजक तत्वों पर होगी कार्रवाई
कानपुर के घाटमपुर सर्किल के सजेती थाना क्षेत्र स्थित नेहुरापारा गांव में शुक्रवार सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। प्रतिमा का सिर धड़ से अलग और दाहिना हाथ टूटा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगवाने का काम शुरू कराया गया है। 22 साल से लगी थी प्रतिमा नेहुरापारा गांव के किनारे ग्राम समाज की जमीन पर करीब 22 साल से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित थी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो नाराजगी फैल गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और विरोध करने लगे। एसीपी ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की घटना की सूचना मिलने पर एसीपी कृष्णकांत पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए जागरूक और सतर्क रहने की अपील की। एसीपी ने आशंका जताई कि किसी अराजक तत्व ने दोनों बिरादरी के लोगों के बीच तनाव बढ़ाने के इरादे से यह हरकत की हो सकती है। प्रशासन ने नई प्रतिमा लगवाने का काम शुरू कराया एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। इसके बाद प्रशासन की ओर से नई प्रतिमा लगवाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User