कानपुर में तेल टैंकर ने महिला को रौंदा, मौत:ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, परिजनों और स्थानीय लोगों ने लगाया जाम, पुलिस बल तैनात
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल के पास एक तेल टैंकर ने महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही जान चली गई। मृतका की पहचान शाहपुर निवासी रूबी राजपूत के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला दादा नगर ड्यूटी पर जा रही थी, तभी टैंकर की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात पर असर पड़ा। सूचना मिलने पर पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने में जुट गई। लोग मुआवजे और आरोपी टैंकर चालक पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। हालात संभालने के लिए पनकी, अर्मापुर, कल्याणपुर और सचेंडी थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी बल भी तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)