कानपुर में अंडा खाने को लेकर छात्रों-दुकानदार में मारपीट:पथराव में छात्र के सिर में लगी ईंट, गंभीर हालत में हैलट रेफर

Oct 02, 2026 - 21:36
0
कानपुर में अंडा खाने को लेकर छात्रों-दुकानदार में मारपीट:पथराव में छात्र के सिर में लगी ईंट, गंभीर हालत में हैलट रेफर
कानपुर के पनकी पड़ाव के पास शुक्रवार शाम अंडा खाने गए नारायण कॉलेज के छात्रों का दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। इसी दौरान एक ईंट छात्र के सिर में जा लगी। सिर में गंभीर चोट लगने से छात्र लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद मारपीट में शामिल लोग मौके से भाग निकले। घायल छात्र को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया। पनकी गंगागंज निवासी किशन तिवारी शुक्रवार देर शाम अपने कॉलेज के कुछ साथियों के साथ पनकी पड़ाव स्थित अंडे की दुकान पर गया था। बताया जा रहा है कि छात्र अंडा खा रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दुकानदार से उनका विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। देखते ही देखते पथराव शुरू, सिर में लगी ईंट प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान जमकर पथराव हुआ। इसी दौरान एक ईंट किशन तिवारी के सिर में जा लगी। ईंट लगते ही उसके सिर से खून निकलने लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा। छात्र को घायल देखकर उसके साथियों में अफरातफरी मच गई। वहीं, मारपीट कर रहे लोग घटना के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल छात्र के साथियों ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पनकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशन को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन और साथी उसे लेकर हैलट पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मारपीट और पथराव की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच-पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए मारपीट में शामिल लोगों और घटना के दौरान पथराव करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दुकानदार और छात्रों के बीच विवाद की वजह भी पता लगाने की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घायल छात्र के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User