कानपुर में बादलों की आवाजाही के बीच चढ़ेगा पारा:गर्मी व उमस करेंगी परेशान, स्ट्रॉन्ग अल नीनो का फसलों पर पड़ सकता है असर

Oct 13, 2026 - 07:48
0
कानपुर में बादलों की आवाजाही के बीच चढ़ेगा पारा:गर्मी व उमस करेंगी परेशान, स्ट्रॉन्ग अल नीनो का फसलों पर पड़ सकता है असर
अक्टूबर में मौसम का मिजाज बदलने के बीच मंगलवार को शहर में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी का एहसास होगा। हवा में नमी अधिक रहने के कारण उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला रह सकता है, लेकिन दोपहर में धूप की तपिश लोगों को बेहाल करेगी। सशक्त वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक सशक्त वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है, जिसका असर मौसम में बादलों की आवाजाही के रूप में दिखाई दे सकता है। उन्होंने किसानों को फसलों की कटाई और मड़ाई जल्द पूरी करने की सलाह दी है। फसलों की पैदावार प्रभावित होगी डॉ. पांडेय के मुताबिक, इस बार स्ट्रॉन्ग अल नीनो की स्थिति के कारण समुद्र के तापमान में असामान्य बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसका असर आने वाले समय में रबी की फसलों पर हीट स्ट्रेस के रूप में पड़ सकता है। दिन के समय गर्मी बने रहने से फसलों की बढ़वार और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। तापमान में गिरावट, नमी 90 फीसदी चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, इसमें भी 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत रही। सोमवार को सुबह से आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली। हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को पसीने और उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम होते-होते मौसम सुहावना हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User