कानपुर में ब्रेन ओ ब्रेन परीक्षा:छात्रा अविका ने जीता सिल्वर, वंडर पैरेंट में पिता को मिला गोल्ड

Oct 04, 2026 - 15:52
0
कानपुर में ब्रेन ओ ब्रेन परीक्षा:छात्रा अविका ने जीता सिल्वर, वंडर पैरेंट में पिता को मिला गोल्ड
कानपुर में अगस्त माह में आयोजित हुई 'ब्रेन ओ ब्रेन' परीक्षा के परिणाम शनिवार को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घोषित किए गए। इस प्रतियोगिता में बिठूर रोड स्थित युगम इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी (UKG) की छात्रा अविका श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही, कार्यक्रम में 'वंडर पैरेंट' कैटेगरी के तहत अविका के पिता अभिनव श्रीवास्तव ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। पिता-पुत्री की इस दोहरी सफलता पर परिजनों और स्कूल के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User