रजबन की रामलीला में उड़ेंगे हनुमान, विशाल ताड़का भी आकर्षण:11 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन, 20 को दशहरा, भव्य आतिशबाजी संग दिखेंगे रोमांचक प्रसंग

Oct 04, 2026 - 15:52
0
रजबन की रामलीला में उड़ेंगे हनुमान, विशाल ताड़का भी आकर्षण:11 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन, 20 को दशहरा, भव्य आतिशबाजी संग दिखेंगे रोमांचक प्रसंग
श्री रामलीला कमेटी रजबन बाजार की ओर से रविवार को रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन किया गया। राधा कृष्ण मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच पंडित अंकित त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद हवन हुआ। इस दौरान रामलीला में रखे जाने वाले दंड की भी पूजा की गई और उसे स्थापित किया गया। समिति की माने तो भूमि पूजन के साथ ही कमेटी ने रामलीला मंचन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव और मुख्य संयोजक सुधीर रस्तोगी ने बताया कि 11 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा, जबकि 20 अक्टूबर को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार रामलीला में दर्शकों के लिए कई विशेष आकर्षण तैयार किए गए हैं। हवा में उड़ते नजर आएंगे हनुमान इस बार रजबन की रामलीला का सबसे बड़ा आकर्षण उड़ते हुए हनुमान होंगे। लक्ष्मण के मूर्छित होने के बाद हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर लौटने वाले प्रसंग को विशेष तकनीक के जरिए भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। मंचन के दौरान हनुमान के हवा में उड़ने का दृश्य दर्शकों के लिए रोमांचकारी रहेगा। कमेटी की ओर से इस प्रस्तुति को खास बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। कई गुना बड़ा होगा ताड़का का स्वरूप रामलीला में ताड़का का आकार भी इस बार पिछली रामलीलाओं से काफी बड़ा रखा जाएगा। विशालकाय ताड़का का मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा। कमेटी का प्रयास है कि रामलीला के प्रमुख प्रसंगों को भव्यता और आधुनिक मंचीय तकनीक के साथ प्रस्तुत किया जाए। आतिशबाजी का भी रहेगा खास जलवा मुख्य संयोजक सुधीर रस्तोगी ने बताया कि रजबन की रामलीला में आतिशबाजी हमेशा से विशेष आकर्षण रही है। इस बार भी मंचन के साथ भव्य आतिशबाजी की तैयारी की जा रही है। खासकर दशहरा उत्सव पर आतिशबाजी का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। भूमि पूजन में यह रहे मौजूद भूमि पूजन के दौरान कृष्ण शर्मा, शिप्रा रस्तोगी, अभिषेक शर्मा, सुनील कनौजिया, श्याम मदन, सुधीर भटनागर, रजनीश यादव, शेर सिंह गुप्ता, सतीश यादव उर्फ सत्ते भाई, दुर्गा कनौजिया, दिनेश चौहान और अरुण ठाकुर आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User