कानपुर में CJP के खिलाफ प्रदर्शन:संस्थापक अभिजीत दीपके का पुतला फूंका, प्रदर्शनकारी बोले- देवी-देवताओं और PM के खिलाफ अभद्र भाषा का विरोध

Oct 07, 2026 - 18:22
0
कानपुर में CJP के खिलाफ प्रदर्शन:संस्थापक अभिजीत दीपके का पुतला फूंका, प्रदर्शनकारी बोले- देवी-देवताओं और PM के खिलाफ अभद्र भाषा का विरोध
कानपुर में सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति ने बुधवार को कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ प्रदर्शन किया। गोविंदनगर क्षेत्र में समिति के सदस्यों ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। समिति के सदस्यों का आरोप है कि अभिजीत दीपके और उनके समर्थकों की ओर से देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी के विरोध में समिति ने प्रदर्शन किया। पुतला फूंककर जताया विरोध गोविंदनगर स्थित पॉपुलर धर्मकांटा के पास दोपहर 1.30 बजे समिति के सदस्य जुटे। इस दौरान CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उनका पुतला फूंका गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ लगातार की जा रही बयानबाजी से उनकी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि अगर अभिजीत दीपके कभी कानपुर आते हैं तो सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति सबसे पहले उनका विरोध करेगी। ‘सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं’ समिति के सदस्यों का कहना है कि CJP की ओर से किए जा रहे प्रदर्शनों और बयानों में सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि देवी-देवताओं को लेकर भी गलत और आपत्तिजनक बयान दिए जा रहे हैं। समिति ने कहा कि धार्मिक आस्था और देवी-देवताओं के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र टिप्पणी का विरोध किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User