ललितपुर में ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ शुरू:तुवन मंदिर से महरौनी और ललितपुर विधानसभा के लिए रवाना हुई यात्रा
ललितपुर में बुधवार दोपहर 1 बजे तुवन मंदिर मैदान से ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ शुरू हुई। यात्रा को महरौनी और ललितपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की गई। रामकिशोर साहू ने दिलाई विकसित भारत की शपथ सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष रुचिका बुंदेला ने किया। सभा को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, जिलाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि रामकिशोर साहू ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में सभी को भागीदारी करनी होगी। कार्यक्रम से पहले सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संदेश सुना। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य देश को प्रगतिशील राष्ट्रों की कतार में आगे ले जाने और विकसित भारत के संकल्प का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। इस दौरान कार्यक्रम में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत प्रशासक कैलाश निरंजन, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री रमेश कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, भाजपा जिला मंत्री सोनाली बबेले समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)