कानपुर में डांडिया नाइट के बीच प्लास्टिक मुक्त अभियान:दैनिक भास्कर ने जूट के थैले बांटे, युवाओं ने ली सेल्फी
नवरात्र के अवसर पर कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में गुरुवार को आयोजित ‘नगाड़ा नाइट’ में हजारों लोग डांडिया की धुन पर थिरकने पहुंचे। कार्यक्रम में युवाओं, टीनएजर्स, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान दैनिक भास्कर ऐप की टीम ने लोगों को प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया। टीम ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को जूट के थैले बांटे और पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की। डांडिया नाइट में युवाओं के बीच पहुंची दैनिक भास्कर की टीम
गुरुवार शाम लाजपत भवन में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गीत-संगीत के बीच युवाओं और टीनएजर्स में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान दैनिक भास्कर ऐप की टीम ने लोगों से बातचीत कर उन्हें प्लास्टिक की पॉलिथीन के नुकसान बताए और बाजार में खरीदारी के लिए जाते समय कपड़े या जूट के थैले साथ ले जाने के लिए प्रेरित किया। ‘प्लास्टिक नहीं, विकल्प चुनें’ अभियान के तहत बांटे जूट के थैले
दैनिक भास्कर ऐप की ओर से ‘प्लास्टिक नहीं, विकल्प चुनें’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रमों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में कानपुर के डांडिया कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को जूट के थैले बांटकर प्लास्टिक का विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया। जूट के थैले लेकर युवाओं ने ली सेल्फी
कार्यक्रम में दैनिक भास्कर की इस पहल को लेकर युवाओं में उत्साह नजर आया। लोगों ने जूट के थैले लेकर सेल्फी ली और अभियान की सराहना की। युवाओं ने कहा कि वे अब खरीदारी के लिए कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान अदिति, शिखा, सना, आफिया और श्रेय ने भी दैनिक भास्कर के जूट के थैले प्राप्त किए और उनके साथ सेल्फी ली।
दैनिक भास्कर ऐप की अपील की प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल कम करें। बाजार जाते समय कपड़े या जूट का थैला साथ लेकर जाएं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)