एआई और रोबोटिक्स का प्रदर्शन:नैमिषारण्य में 5 दिसंबर को होगा ‘रोबोवर्स 2.0’, विद्यार्थी निःशुल्क ले सकेंगे भाग

Oct 16, 2026 - 14:51
0
एआई और रोबोटिक्स का प्रदर्शन:नैमिषारण्य में 5 दिसंबर को होगा ‘रोबोवर्स 2.0’, विद्यार्थी निःशुल्क ले सकेंगे भाग
हरदोई के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए 5 दिसंबर को नैमिषारण्य स्थित डॉ. बनवारी लाल शर्मा गुरुकुल में ‘रोबोवर्स 2.0’ के तहत विज्ञान, एआई और रोबोटिक्स प्रदर्शनी आयोजित होगी। हरदोई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्यालय के प्रिंसिपल प्रणित अग्निहोत्री ने बताया कि कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थी इसमें निःशुल्क भाग ले सकेंगे। विजेताओं के लिए 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार रखा गया है। प्रदर्शनी में विद्यार्थी रोबोटिक्स, एआई, कोडिंग, 3डी प्रिंटिंग और ड्रोन तकनीक से जुड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित करेंगे। ड्रोन और रोबोटिक्स का लाइव प्रदर्शन भी होगा। इसमें कृषि, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक के उपयोग बताए जाएंगे। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एआई टूल्स पर कार्यशालाएं भी होंगी। आयोजन Uolo, Mahindra Buses और Ratna Sagar के सहयोग से किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User