कानपुर में दौड़े फिर खेला डांडिया:जिम वर्कआउट तक सीमित न रहे, सामाजिक गतिविधि बनाना है मुख्य उद्देश्य

Oct 14, 2026 - 19:28
0
कानपुर में दौड़े फिर खेला डांडिया:जिम वर्कआउट तक सीमित न रहे, सामाजिक गतिविधि बनाना है मुख्य उद्देश्य
कानपुर में 5:11 फिट क्लब के 21वें संडे सेशन में करीब 80 से 90 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत रनिंग से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया कर फिटनेस के साथ त्योहार का आनंद लिया। कोई स्पोर्ट्सवियर तो कोई एथनिक आउटफिट में पहुंचा। 5:11 फिट क्लब की शुरुआत फिटनेस को जिम और अकेले वर्कआउट तक सीमित रखने के बजाय सामुदायिक गतिविधि बनाने के उद्देश्य से हुई थी। पिछले 21 हफ्तों में क्लब के सदस्य रनिंग, जुंबा, भांगड़ा, योग, डांस, गेम्स और फिटनेस चैलेंज जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले चुके हैं। क्लब में शामिल होने के लिए पहले से फिट होना या अनुभवी रनर होना जरूरी नहीं है। इसका उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना, नए लोगों से परिचय कराना और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User