कानपुर में घरेलू विवाद के दो मामले दर्ज:तीन तलाक का आरोप, पति पर खाने की वीडियो भाजपा नेताओं को भेजने का आरोप

Sep 27, 2026 - 15:51
0
कानपुर में घरेलू विवाद के दो मामले दर्ज:तीन तलाक का आरोप, पति पर खाने की वीडियो भाजपा नेताओं को भेजने का आरोप
कानपुर में घरेलू विवाद से जुड़ी दो अलग-अलग शिकायतों ने पुलिस के सामने गंभीर आरोपों का मामला रखा है। शिकायत में पति पर मारपीट, धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। वहीं पुलिस मामलों की जांच में जुटी है। पहला मामला : रेल बाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति इरफान अंसारी पर मारपीट करने और दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, पति कथित तौर पर दूसरी महिला से शादी करने की धमकी देता था और मार्च 2025 से महिला के साथ मारपीट का सिलसिला चल रहा था। आरोप है कि 17 सितंबर 2025 को पति ने कथित रूप से मारपीट करने के बाद तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने रिश्तेदारों के यहां रहने लगी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पति फोन पर जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज करता है। दूसरा मामला : रेल बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति सुमित गौड़ पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, दंपति का विवाह 18 मई 2001 को हुआ था और उनके दो बेटे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करता है तथा घर छोड़कर चले जाने की धमकी देता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति उस पर तरह-तरह के आरोप लगाता है और उसके द्वारा बनाए गए खाने के वीडियो दोस्तों तथा कुछ भाजपा पदाधिकारियों को भेजता है। दोनों महिलाओं ने पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग की है। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि, तहरीर के आधार पर दोनों मुक़दमे दर्जकर मामलों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User