192 पुलिसकर्मियों के तबादले, 14 उपनिरीक्षक भी शामिल:पुलिसकर्मियों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल चार्ज लेने के निर्देश

Sep 27, 2026 - 15:51
0
192 पुलिसकर्मियों के तबादले, 14 उपनिरीक्षक भी शामिल:पुलिसकर्मियों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल चार्ज लेने के निर्देश
हरदोई के एसपी अशोक कुमार मीणा ने 26 सितंबर की देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। 27 सितंबर दोपहर 2:30 बजे जारी सूची के अनुसार 192 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 14 उपनिरीक्षक के साथ मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी शामिल हैं। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उपनिरीक्षकों की नई तैनाती सूची के अनुसार उपनिरीक्षक हरदीप कुमार और सुरजीत यादव को पुलिस लाइन से साइबर थाना भेजा गया है। रंजीत कुमार चौधरी और शुभम सिंह यादव को कोतवाली देहात में तैनाती मिली है। रतन सिंह को बेनीगंज, शशिकांत सिंह और रणजीत सिंह को पाली तथा मो. खालिद को हरपालपुर थाने में तैनात किया गया है। यूपी 112 में भी किया फेरबदल राम कुमार को सुरसा थाने से यूपी 112 और सुरेंद्र कुमार यादव को कछौना से यूपी 112 भेजा गया है। वहीं यूपी 112 से वीरेंद्र कुमार सोनकर को सुरसा थाना और राजेश कुमार मौर्य को कछौना थाना भेजा गया है। घनश्याम बिंद का पाली से कछौना थाने में तबादला किया गया है। मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की भी बदली तैनाती मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षियों को भी अलग-अलग थानों से यूपी 112, पुलिस लाइन, न्यायालय सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में भेजा गया है। तबादला सूची जारी होने के बाद सभी पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। देखें लिस्ट…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User