कानपुर में हाईवे पर कार की टक्कर, युवक की मौत:रोड पार करते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने पीछा किया तो चालक कार छोड़कर भागा

Oct 19, 2026 - 11:30
0
कानपुर में हाईवे पर कार की टक्कर, युवक की मौत:रोड पार करते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने पीछा किया तो चालक कार छोड़कर भागा
कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। कानपुर-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेवादा टोल प्लाजा के पास रोड पार कर रहे 40 साल के मनोज कश्यप को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मनोज धमनी नेवादा के रहने वाले थे और मंधना के रामा मेडिकल कॉलेज में प्लंबर का काम करते थे। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी भगाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों ने कार का पीछा किया। आगे टोल प्लाजा होने के कारण चालक कार छोड़कर फरार हो गया। अथॉरिटी की एंबुलेंस से मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवराजपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार देर शाम परिजनों ने मनोज का अंतिम संस्कार किया। मृतक के भाई सनोज ने बताया कि कार पुलिस विभाग के एक उपनिरीक्षक की है, जो 12 सिरोही कल्याणपुर के रहने वाले हैं। थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User