अमरोहा में NH - 9 पर DCM, ट्रक में घुसी:केबिन में फंसे डीसीएम चालक को लोगों ने निकाला बाहर, हालत नाजुक, मेरठ रेफर

Oct 19, 2026 - 11:14
0
अमरोहा में NH - 9 पर DCM, ट्रक में घुसी:केबिन में फंसे डीसीएम चालक को लोगों ने निकाला बाहर, हालत नाजुक, मेरठ रेफर
अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर रविवार-सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। हरियाणा कट के पास एक डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक, 19 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे सोनीपत, हरियाणा निवासी विशाल (पुत्र जगमोहन) अपने ट्रक से मुरादाबाद से दिल्ली जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। डिडौली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि डीसीएम चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User