कानपुर में होमगार्ड भर्ती में धांधली पर अभ्यर्थियों का हंगामा:एक को पीटा, बोले- नाक टेढ़ी, आंख कमजोर बताकर वसूली की जा रही है

Oct 15, 2026 - 22:29
0
कानपुर में होमगार्ड भर्ती में धांधली पर अभ्यर्थियों का हंगामा:एक को पीटा, बोले- नाक टेढ़ी, आंख कमजोर बताकर वसूली की जा रही है
कानपुर में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल परीक्षण में धांधली का आरोप लगाकर गुरुवार देर शाम अभ्यर्थियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में हंगामा किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि डॉक्टर नाक की हड्डी टेढ़ी होने और आंखों की रोशनी कमजोर होने जैसी कमियां बताकर 15 हजार से 50 हजार रुपए तक मांग रहे हैं। विरोध करने पर कई अभ्यर्थियों को मेडिकल में अनफिट कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि गुरुवार को करीब 200 अभ्यर्थी मेडिकल परीक्षा के लिए आए थे। यहां डॉक्टरों ने कमियां बताकर 70 से अधिक लोगों को मेडिकल में फेल कर दिया। आक्रोशित अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों ने एक डॉक्टर की कार में मौजूद युवक को पकड़ कर वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर पीटा। इसके बाद अभ्यर्थियों ने पुलिस लाइन में नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामें की सूचना पर एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय, एसीपी कर्नलगंज अंजना दहिया समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User