ग्रेटर नोएडा में दोस्त ने दोस्त का गला दबाया-मौत:शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, शव गांव में फेंका; आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी ललित शर्मा ने कथित तौर पर पवन शर्मा का गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद शव सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, पवन और ललित रात में साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर ललित ने पवन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। भाई ने लापता होने की शिकायत दी, ललित पर जताया शक पवन के भाई ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने ललित पर शक भी जताया था। पुलिस ने ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर लखनावली गांव से पवन का शव बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ईकोटेक-3 पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है, जबकि सूरजपुर पुलिस ने शव मिलने के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की। आरोपी ललित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)