कानपुर में जे. डी. दीक्षित की पुण्यतिथि मनाई:डायरेक्टर, प्रिंसिपल और शिक्षकों ने संस्थापक को किया नमन

Oct 12, 2026 - 15:00
0
कानपुर में जे. डी. दीक्षित की पुण्यतिथि मनाई:डायरेक्टर, प्रिंसिपल और शिक्षकों ने संस्थापक को किया नमन
कानपुर के जे. डी. एजुकेशन सेंटर में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय जे. डी. दीक्षित की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर नीलिमा द्विवेदी, प्रिंसिपल विनीता सक्सेना और वाइस प्रिंसिपल आलोक कुमार शुक्ला ने संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डायरेक्टर नीलिमा द्विवेदी ने जे. डी. दीक्षित के जीवन दर्शन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने संस्थापक के विचारों और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। सभी ने संस्थापक को याद कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और संस्थापक के योगदान से परिचित कराने का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User