अमरोहा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं ने निकाला:नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया, स्कूली छात्राओं से लेकर महिला पुलिसकर्मियों तक हुईं शामिल

Oct 12, 2026 - 15:00
0
अमरोहा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं ने निकाला:नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया, स्कूली छात्राओं से लेकर महिला पुलिसकर्मियों तक हुईं शामिल
अमरोहा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए एक पैदल मार्च निकाला गया। इसका मकसद लोगों में जागरूकता फैलाना था। इस मार्च में स्कूली छात्राएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला पुलिसकर्मी, आशा कार्यकर्ता, शिक्षिकाएं, नर्सें और आम महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पैदल मार्च के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और समाज में उनकी बराबर की भागीदारी का संदेश दिया गया। इसमें बताया गया कि नारी सुरक्षा सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना था। लोगों से अपील की गई कि वे महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें और सुरक्षा के प्रयासों में सहयोग दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User