कानपुर में जिला योग चैम्पियनशिप आयोजित:300 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, किदवई नगर डीपीएस बना ओवरऑल चैंपियन

Oct 15, 2026 - 18:04
0
कानपुर में जिला योग चैम्पियनशिप आयोजित:300 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, किदवई नगर डीपीएस बना ओवरऑल चैंपियन
कानपुर में योग एसोसिएशन ऑफ कानपुर और साक्षी मार्शल आर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 5वीं जिला योग चैम्पियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने योग की विभिन्न विधाओं में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर अर्चना निगम, प्रधानाचार्य मोनिका गुप्ता, सीएसजेएमयू के प्रो. नीरज कुमार सिंह, योग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव शोभित पांडेय और सीएसजेएमयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राम किशोर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को स्वस्थ और अनुशासित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताया। प्रतियोगिता में 30 स्वर्ण पदकों के साथ डीपीएस किदवई नगर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर 22 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, जेएमडी वर्ल्ड स्कूल और नारायणा ई-टेक्नो स्कूल/एजुकेशन सेंटर ने 15-15 स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए खिलाड़ियों, विद्यालयों, कोच और अभिभावकों का आभार जताया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User