कानपुर में खुले नाले में गिरकर सांड़ की मौत:लोगों में गुस्सा, बोले- पहले भी गिर चुके जानवर; बैरिकेडिंग तक नहीं है

Oct 02, 2026 - 23:34
0
कानपुर में खुले नाले में गिरकर सांड़ की मौत:लोगों में गुस्सा, बोले- पहले भी गिर चुके जानवर; बैरिकेडिंग तक नहीं है
कानपुर के जाजमऊ स्थित कैलाश नगर में निर्माणाधीन नाला शुक्रवार रात एक सांड़ के लिए जानलेवा साबित हुआ। रात करीब 10 बजे दयाल मेडिकल स्टोर के पास खुले पड़े नाले में सांड़ अचानक गिर गया। नाला गहरा होने के कारण स्थानीय लोगों की कोशिश के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। काफी देर तक तड़पने के बाद सांड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सांड को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने निकालने की कोशिश की, नहीं मिली सफलता स्थानीय निवासी राजेश सोनकर और अनिल शैनी ने बताया कि रात में अचानक सांड निर्माणाधीन नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाला गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों का आरोप- लंबे समय से खुला पड़ा है नाला स्थानीय निवासी निक्कू और आकाश ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। इसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। उनका कहना है कि इससे पहले भी कई आवारा पशु नाले में गिर चुके हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाले के आसपास न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग है और न ही चेतावनी के संकेत लगाए गए हैं। उनका यह भी कहना है कि कई बार राहगीर भी नाले की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। लोग बोले- पशुओं के साथ राहगीरों के लिए भी खतरा स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से नाले का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्माण पूरा होने तक नाले के आसपास मजबूत बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाएं। लोगों का कहना है कि खुले नाले से पशुओं के साथ राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User