कानपुर में कंटेनर ने मां-बेटी को कुचला, मौत:पति गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने किया हंगामा

Oct 17, 2026 - 15:37
0
कानपुर में कंटेनर ने मां-बेटी को कुचला, मौत:पति गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने किया हंगामा
कानपुर के पनकी में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी और बेटी कंटेनर के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने से पति उछलकर दूर जा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पनकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User