मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील, डीएम-एसपी का निरीक्षण:1 जनवरी 2027 को 18 साल के होने वाले लोग बीएलओ से मिलें, 24 अक्टूबर को फिर चलेगा अभियान

Oct 17, 2026 - 15:37
0
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील, डीएम-एसपी का निरीक्षण:1 जनवरी 2027 को 18 साल के होने वाले लोग बीएलओ से मिलें, 24 अक्टूबर को फिर चलेगा अभियान
बागपत में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। शनिवार को जिले के सभी 511 मतदान केंद्रों के 1,081 मतदेय स्थलों पर अभियान दिवस चला डीएम दिव्यांशु पटेल और एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बागपत विधानसभा क्षेत्र के कई मतदेय स्थलों (यमुना इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय सिसाना) का निरीक्षण किया। बीएलओ को निर्देश मिले कि कोई पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी जरूरी डीएम ने अपील की कि 1 जनवरी 2027 को 18 साल के होने वाले लोग बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं। लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। पंजीकरण के लिए भारतीय नागरिकता, संबंधित क्षेत्र का निवासी होना और 18 वर्ष की आयु पूरी करना जरूरी है। दस्तावेजों की जानकारी बीएलओ से मिल सकती है। अभियान का अगला चरण 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। एडीएम राजीव कुमार राय, एसडीएम दिग्विजय सिंह और तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User