कानपुर में कन्या भोज आयोजित:केशव माधव पाठशाला बच्चियों का पूजन, चरण धोकर खिलाई दही-जलेबी
गंगा समग्र कानपुर प्रांत की ओर से शारदीय नवरात्र की महानवमी पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान केशव माधव पाठशाला की कन्याओं के चरण धोकर चंदन का टीका लगाया गया और उन्हें दही-जलेबी खिलाई गई। कार्यक्रम में गंगा समग्र के प्रांत संयोजक राजेश कुमार, भाग संयोजक सुबोध बाजपेई, शिक्षिका क्षमा शुक्ला, गंगा सेविकाएं साधना तिवारी और संतोष जायसवाल, नंदी गौशाला के संरक्षक गजराज सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर महानवमी का पर्व मनाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)