कानपुर में करियर काउंसलिंग सत्र:छात्राओं को रोजगार के अवसर बताए; आत्मविश्वास व टाइम मैनेजमेंट को बताया सफलता की कुंजी

Oct 09, 2026 - 17:26
0
कानपुर में करियर काउंसलिंग सत्र:छात्राओं को रोजगार के अवसर बताए; आत्मविश्वास व टाइम मैनेजमेंट को बताया सफलता की कुंजी
आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, कानपुर के प्लेसमेंट सेल द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को छात्राओं को रोजगार एवं करियर के अवसरों से परिचित कराने हेतु करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य मार्गदर्शक सौरभ गुप्ता, वरिष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी, तथा अजय जैन, वरिष्ठ सहायक, विश्वविद्यालय रोजगार ब्यूरो, ने छात्राओं को संबोधित किया। गुप्ता ने प्लेसमेंट प्रक्रिया, कंपनियों की अपेक्षाओं, संचार कौशल, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन एवं इंटर्नशिप के महत्व पर प्रकाश डाला। जैन ने रोजगार ब्यूरो की सेवाओं, रोजगार संबंधी सूचनाओं तथा स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंकिता अवस्थी ने किया। अंत में स्मृति चौहान ने अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User