कानपुर में मानसिक स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव:शिक्षाविद बोलें- बच्चों की तुलना करने के बजाय उनकी क्षमताओं का सम्मान करें अभिभावक
कानपुर के होटल इटर्निटी बाय ताज में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के मानसिक स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इसमें शिक्षाविदों ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक जरूरतों और पढ़ाई के दबाव पर विचार साझा किए। इस दौरान पत्रिका ‘मेंटल हेल्थ टुडे’ और शिक्षाविद् डॉ. अमित कुमार की पुस्तक ‘101 मोटिवेशनल थॉट्स’ का विमोचन भी किया गया। कॉन्क्लेव में प्रियंका मैम (एनएलके) ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की तुलना करने के बजाय उनकी क्षमताओं का सम्मान करना चाहिए। करुणा मैम (एलेनहाउस) ने स्वस्थ मन को सफलता का आधार बताया। शशि लूथर मैम (एस्कॉर्ट) ने छात्रों को बिना डर अपनी बात रखने का सुरक्षित माहौल देने पर जोर दिया। ख्याति मैम (एलेनहाउस) ने बच्चों के व्यवहार में बदलाव पहचानकर समय पर भावनात्मक सहयोग देने की जरूरत बताई। पूजा मैम (सनशाइन) ने कहा कि स्कूलों को बच्चों पर अपेक्षाओं का बोझ डालने के बजाय उनके सपनों को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। अन्य शिक्षाविदों ने भी विचार रखे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)