कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश पर एक हफ्ते बाद FIR:लेखपाल ने दबाव बनाने का आरोप लगाया, ADM बोले- ऐसा कदम कोई न उठाएं
उन्नाव के कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश के मामले में एक हफ्ते बाद FIR दर्ज की गई है। सदर कोतवाली पुलिस ने यह रिपोर्ट दर्ज की है। सदर तहसील के लेखपाल प्रमोद कुमार द्विवेदी की शिकायत पर गांव के मोहन पुत्र गोकर्ण नाथ उर्फ भोंदू के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। एडीएम राजस्व व वित्त सुशील कुमार गोंड ने बताया कि ऐसा कोई भी कदम न उठाएं, जो समस्या है उसे अवगत कराएं निस्तारण किया जाएगा। लेखपाल ने आरोप लगाया है कि मोहन ने सरकारी कामकाज पर दबाव बनाने के लिए आत्मदाह का प्रयास किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रमोद कुमार द्विवेदी के अनुसार, मोहन 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:15 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा था।
आरोप है कि उसने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की, जिससे परिसर में हलचल मच गई थी। पुलिस ने लेखपाल की शिकायत के आधार पर मोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आत्मदाह की कोशिश के पीछे की वजह और लेखपाल के आरोपों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)