कानपुर में महानवमी पर भव्य शोभायात्रा:युद्ध के दृश्य देखकर दर्शकों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे
कानपुर में महानवमी के अवसर पर श्रीरामलीला सोसायटी परेड की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नौ देवियों, सूर्य रथ, भगवान विष्णु रथ सहित कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच युद्ध का मंचन भी किया गया। रामलीला भवन से शुरू हुई यात्रा बड़ाचौराहा, फूलबाग, बिरहानारोड, नयागंज, कलेक्टरगंज, हालसीरोड, मूलगंज, मैस्टनरोड और कोतवाली चौराहे से होते हुए लीलास्थल पहुंची। पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में दर्शक शोभायात्रा देखने के लिए जुटे रहे। युद्ध के मंचन के दौरान लक्ष्मण द्वारा मेघनाद को परास्त करने के दृश्य पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। आयोजन में अशोक कुमार अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संदीप निगम, श्याम सिंह राजौरिया, शिव कुमार गुप्ता, लोकेश अग्रवाल और राकेश निगम सहित झांकी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)