संभल में 21 स्थानों पर दशहरा मेले की तैयारी:कुरुक्षेत्र मैदान में 40 फीट का रावण जलेगा, 40 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

Oct 20, 2026 - 12:32
0
संभल में 21 स्थानों पर दशहरा मेले की तैयारी:कुरुक्षेत्र मैदान में 40 फीट का रावण जलेगा, 40 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना
संभल में दशहरा मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में 21 स्थानों पर मेले की व्यवस्था की जा रही है, जबकि असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में 15 स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। मेले और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित कुरुक्षेत्र मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले पहुंच गए। इन पुतलों को पिछले 50 वर्षों से रायसत्ती थाना क्षेत्र के चमन सराय निवासी मोहम्मद आसिफ का परिवार तैयार कर रहा है। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता पोली ने बताया कि रावण का पुतला 40 फीट ऊंचा होगा, जबकि मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले 30-30 फीट के होंगे। शाम 7 बजे पुतला दहन की लीला का कार्यक्रम शुरू होगा। रात 9:30 से 10:15 बजे के बीच रावण-राम युद्ध के बाद परंपरा के अनुसार डीएम और एसपी अग्निबाण छोड़कर रावण दहन करेंगे। मैदान से चंदौसी रोड तक 1500 से अधिक दुकानें कुरुक्षेत्र मैदान परिसर से लेकर चंदौसी रोड के किनारे तक 1500 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। मेले में ढोलक, दीपावली के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, खिलौने और खाने-पीने के सामान की दुकानें सजी हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए 15 से अधिक तरह के झूले लगाए गए हैं। आयोजन में 40 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुतला दहन के दौरान भीड़ बढ़ जाती है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को पुतलों से 100 मीटर दूर खड़ा किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन, जानें वैकल्पिक रास्ते दशहरा मेले के मद्देनजर चंदौसी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। भारी वाहन: चंदौसी की ओर से आने वाले ऐसे भारी वाहन, जिन्हें बहजोई, गंवा और हसनपुर की ओर जाना है, वे चंदौसी रोड बाईपास से वाजिदपुरम, भोलेश्वर चौकी और खग्गूपुरा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। हल्के वाहन: कार, पिकअप और छोटा हाथी आदि चंदौसी रोड बाईपास से वाजिदपुरम होते हुए चंदौसी चौराहे के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे। दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा: चंदौसी की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा गांव मंडी वाले रास्ते से यशोदा चौराहे होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। वापसी के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User