कानपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम:छात्राओं को किया गया जागरूक, NCC कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

Oct 13, 2026 - 19:50
0
कानपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम:छात्राओं को किया गया जागरूक, NCC कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था
घाटमपुर तहसील के सजेती थाना क्षेत्र स्थित शक्ति डिग्री कॉलेज सांखाहरी में मंगलवार को 'मिशन शक्ति फेज-6' के प्रथम चरण के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का अहम पाठ पढ़ाया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आपात स्थिति में काम आने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (1090, 1076, 1098, 112, 181, 101, 108, 102) और साइबर ठगी से बचने के लिए 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, यूपी कॉप (UP Cop) ऐप की सुविधाओं और व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग को लेकर भी सतर्क किया गया। छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं और सशक्तिकरण अभियानों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। पुलिस टीम ने बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनकी हर समस्या का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात, महिला पुलिसकर्मियों के साथ एनसीसी (NCC) की महिला कैडेट्स ने मुख्य चौराहे पर उतरकर यातायात व्यवस्था की कमान संभाली। छात्राओं ने राहगीरों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के प्रति जागरूक भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User