आजमगढ़ में छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी, अश्लील इशारा:आरोपी को किया गया गिरफ्तार, मिशन शक्ति फेस 6 कार्यक्रम की पहली गिरफ्तारी

Oct 13, 2026 - 19:50
0
आजमगढ़ में छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी, अश्लील इशारा:आरोपी को किया गया गिरफ्तार, मिशन शक्ति फेस 6 कार्यक्रम की पहली गिरफ्तारी
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव चौराहे पर विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने और अश्लील इशारे करने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार बिन्द (20) पुत्र रामसिजारो निवासी जमदहा, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। आरोप है कि वह आमगांव चौराहे पर विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को परेशान करता था। इसी क्रम में 13 अक्टूबर को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव ने पुलिस और मिशन शक्ति टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में थाना दीदारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 189/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। लगातार मिल रही थी शिकायत इस मामले में थाने की पुलिस का कहना है कि लगातार आरोपों के बारे में शिकायत मिल रही थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने का प्लान बनाया। इसी के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताते चले कि सोमवार से आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेस 6 का कार्यक्रम शुरू हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत जिले में यह पहली गिरफ्तारी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User