कानपुर में मनाया दुर्गा पूजा महोत्सव:मां आनंदी माता का श्रृंगार किया, महाआरती के बाद मंदिर में भक्तों गाए भजन

Oct 19, 2026 - 10:07
0
कानपुर में मनाया दुर्गा पूजा महोत्सव:मां आनंदी माता का श्रृंगार किया, महाआरती के बाद मंदिर में भक्तों गाए भजन
कानपुर के भज्जा पुरवा स्थित मां आनंदी माता मंदिर परिसर में नवयुवक कमेटी की ओर से पांचवां दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अष्टमी पर मां दुर्गा और मां आनंदी माता का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, महाआरती और कन्या भोज कराया गया। इसके बाद माता का जागरण हुआ, जिसमें भक्त भजनों पर झूमते रहे। आयोजन के बाद विशाल भंडारे में दूर-दराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष विशाल कनौजिया ने बताया कि 20 अक्टूबर को मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली जाएगी। विसर्जन कैंट के कोयला घाट पर किया जाएगा। कार्यक्रम में सूर्य प्रताप, हिमांशु, युवराज, प्रज्ज्वल, मनीष, वैभव सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User