कानपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा का प्रदर्शन:ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और दोषी अफसर-BLO पर एक्शन समेत 5 मांगें
कानपुर में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी और उनके इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही एसआईआर के तहत मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वाले अफसरों और बीएलओ के खिलाफ भी एक्शन की मांग की है। इसके साथ ही राष्ट्रपति संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन से जुड़ी प्रमुख तस्वीरें…। मांग और शिकायतों का सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता गुरुवार दोपहर को कलेक्ट्रेट गेट पर एकजुट हुए। इस दौरान सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। सपा नेता अमिताभ बाजपेई ने कहा कि एसआईआर के तहत वोट चोरी करके भाजपा ने जनता का वोट चोरी करके देशद्रोह का काम किया है। वहीं, सपा विधायक हसन रूमी ने कहा कि भाजपा को चुनाव जिताने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने एसआईआर कराया और जहां-जहां पर भाजपा कमजोर है वहां पर मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इससे कि भाजपा उन क्षेत्रों से भी चुनाव जीत सके। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिंटू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, जिलाध्यक्ष फजल महमूद समेत अन्य नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने के साथ ही राष्ट्रपति संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। ज्ञापन में ये शिकायतें की ये प्रमुख मांगें रखीं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)