ग्रामीणों को मनरेगा कार्य की जांच मांगने पर धमकी मिली:महराजगंज के करमाहिया में डीएम से कार्रवाई की मांग, अनियमितता का आरोप

Oct 08, 2026 - 17:41
0
ग्रामीणों को मनरेगा कार्य की जांच मांगने पर धमकी मिली:महराजगंज के करमाहिया में डीएम से कार्रवाई की मांग, अनियमितता का आरोप
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के करमाहिया गांव के दशरथ प्रसाद मौर्य ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने मनरेगा कार्य में गड़बड़ी की जांच और ग्रामीणों को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 26 सितंबर 2026 को बारिश के दौरान मेड़बंदी का काम दिखाकर 59 मजदूरों की हाजिरी लगाई गई थी। ग्रामीणों ने मौके पर जांच की तो दावा है कि वहां कोई काम नहीं हुआ था। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी गई, जिसके बाद उन्होंने मनरेगा डीसी को जांच के निर्देश दिए। डीसी के गांव पहुंचने पर 7 अक्टूबर को प्रधान द्वारा कराए जा रहे काम की जांच हुई। ग्रामीणों ने 26 सितंबर को हुए काम की भी जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच की मांग करने पर प्रधान घनश्याम यादव, रमेश यादव, अर्पित यादव और विनय यादव ने उन्हें धमकी दी। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस घटना का वीडियो भी मौजूद है। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने और मनरेगा कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User