कानपुर में निकली शोभायात्रा:परेड रामलीला में हनुमानजी ने किया लंका दहन, जयकारों से गूंज उठा लीलास्थल
कानपुर में श्री रामलीला सोसायटी परेड की ओर से रामलीला भवन से भगवान के विभिन्न स्वरूपों की भव्य झांकियां निकाली गईं। शंकर-पार्वती, गणेशजी, अशोक वाटिका, विष्णु शेषशय्या और हनुमान दर्शन सहित झांकियां कोतवाली चौराहा, कमला टावर, नयागंज, जनरलगंज, मनीराम बगिया, मैस्टन रोड और मिश्री बाजार होते हुए परेड लीलास्थल पहुंचीं। रास्ते में श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए। लीला में प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाए और बाली को पराजित कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया। हनुमानजी ने समुद्र लांघकर सीताजी की खोज की और लंका दहन किया। लंकादहन के दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम और पवनसुत हनुमान के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद मंच पर प्रभु श्रीराम की आरती की गई। इस मौके पर झांकी समिति संयोजक अशोक कुमार अग्रवाल, संदीप निगम, अजय अग्रवाल, श्याम सिंह राजोरिया, शिव कुमार गुप्ता, अर्पित सिंह, यश गौड़, तुषार गुप्ता और अर्पित वर्मा सहित सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)