उन्नाव में 126 गुमशुदा मोबाइल बरामद:30 लाख रुपए से ज्यादा के फोन मालिकों को लौटाए गए

Oct 18, 2026 - 14:32
0
उन्नाव में 126 गुमशुदा मोबाइल बरामद:30 लाख रुपए से ज्यादा के फोन मालिकों को लौटाए गए
उन्नाव में एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत जनपद की सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा हुए 126 एंड्रॉएड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में टीम ने सराहनीय कार्य किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में ही सर्विलांस टीम को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के कड़े निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप टीम ने भिन्न-भिन्न स्थानों से मोबाइल खोज निकाले। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई पीड़ितों ने बताया कि मोबाइल के साथ उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डेटा, फोटो और जरूरी दस्तावेज़ वापस मिलना उनके लिए बड़ी राहत की बात है। सभी ने उन्नाव पुलिस की तत्परता और ईमानदारी के लिए आभार व्यक्त किया। सर्विलांस सेल द्वारा सितंबर 2024 से अब तक कुल एक हजार से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ लाख रुपये आंकी गई है, जो जिले में तकनीकी सहायता से अपराध नियंत्रण और संपत्ति बरामदगी के क्षेत्र में पुलिस की दक्षता को दर्शाती है। बरामदगी में शामिल सर्विलांस टीम कांस्टेबल शुभम तोमर, कांस्टेबल प्रशांत बालियान, कांस्टेबल अरुण यादव, सुदीप कटियार, आकाश चौधरी और कांस्टेबल विवेक को इस सराहनीय उपलब्धि के लिए प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की गई है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी न केवल लोगों की व्यक्तिगत संपत्ति लौटाने का कार्य है, बल्कि यह पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि आगे भी ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुमशुदा संपत्ति और लापता लोगों की खोज जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User