कानपुर में नवरात्रि पर सुरक्षा की मांग:VHP-बजरंग दल ने DM-पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन, डांडिया-गरबा में नियमों के पालन की मांग

Oct 06, 2026 - 13:15
0
कानपुर में नवरात्रि पर सुरक्षा की मांग:VHP-बजरंग दल ने DM-पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन, डांडिया-गरबा में नियमों के पालन की मांग
कानपुर में शारदीय नवरात्रि में देवी मंदिरों, धार्मिक मेलों और डांडिया-गरबा आयोजनों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इसी को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी कानपुर नगर और पुलिस कमिश्नर को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से धार्मिक आयोजनों में नियमों का सख्ती से पालन कराने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की। विहिप के प्रान्त मंत्री एडवोकेट राजू पोरवाल ने कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व है। इस दौरान बिरहाना रोड स्थित माता तपेश्वरी मंदिर, कल्याणपुर के आशा देवी मंदिर और जूही स्थित मां बारादेवी मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में डांडिया और गरबा कार्यक्रम भी होते हैं। ऐसे में आयोजनों की शुचिता, परंपरा और सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। अतिक्रमण और दुकानों के लिए नियम लागू करने की मांग बजरंग दल के प्रान्त सह-संयोजक अमरनाथ ने बताया कि धार्मिक स्थलों और मेला परिसरों के आसपास अतिक्रमण व अनधिकृत दुकानों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई है। पूजन सामग्री और खान-पान की दुकानों के लिए निर्धारित नियमों का पालन कराने को भी कहा गया। डांडिया-गरबा आयोजनों के लिए थाना स्तर पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और आयोजकों से सुरक्षा मानकों के लिखित अनुपालन की व्यवस्था करने की मांग रखी गई। CCTV और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती ज्ञापन में प्रमुख मंदिरों और आयोजन स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरों से निगरानी कराने की मांग की गई। इसके साथ नियमित पुलिस गश्त और औचक निरीक्षण की व्यवस्था करने को कहा गया। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग भी रखी गई। संगठन ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद प्रतिनिधिमंडल में प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना, प्रान्त कार्याध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल, राजू पोरवाल, विभाग अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, अमरनाथ और नरेश तोमर शामिल रहे। इसके अलावा चारों बजरंग दल जिला संयोजक रौनक राय, मोहित, विशेष और आकाश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User