राधाकांत ओझा को BJP ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया:प्रयागराज के श्री सुमंगलम् परिवार में जश्न, संस्था से जुड़े बच्चों ने भी जताई खुशी

Oct 06, 2026 - 13:15
0
राधाकांत ओझा को BJP ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया:प्रयागराज के श्री सुमंगलम् परिवार में जश्न, संस्था से जुड़े बच्चों ने भी जताई खुशी
प्रयागराज के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सामाजिक संस्था ‘श्री सुमंगलम्–प्रयाग’ के संरक्षक और पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसकी जानकारी के बाद शहर के सामाजिक और विधिक हलकों में खुशी का माहौल है। ‘श्री सुमंगलम्’ परिवार के पदाधिकारियों, सदस्यों और संस्था से जुड़े अनाथ व जरूरतमंद बच्चों ने भी इस घोषणा पर खुशी जताई। संस्था के सदस्यों ने इसे ओझा के सामाजिक जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया है। संस्था के अध्यक्ष रहते बच्चों के लिए किया काम संस्था के पूर्व सचिव और वर्तमान उपाध्यक्ष इं. अखिलेश यादव ने बताया कि राधाकांत ओझा ने अध्यक्ष रहते निःसहाय, अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के भरण-पोषण और शिक्षा के लिए काम किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई प्रयास किए गए। अखिलेश यादव के मुताबिक, ओझा के सहयोग से बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के अभियानों को आगे बढ़ाने में मदद मिली। सामाजिक मुद्दों को संसद में उठाने की उम्मीद संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्यसभा में पहुंचने के बाद राधाकांत ओझा सामाजिक न्याय, जनकल्याण और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाएंगे। उन्होंने ओझा के चयन को संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए भी गौरव का विषय बताया। इन लोगों ने जताई खुशी घोषणा पर संस्था के संस्थापक अरविंद जी, सदस्य इं. बीके राजपूत, पंकज सिंह, संदीप मौर्य और राजेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User