कानपुर में पार्किंग विवाद पर गार्ड से मारपीट:थार सवार लोगों ने गार्ड को पीटा, पिस्टल लहराई; जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप

Oct 14, 2026 - 20:50
0
कानपुर में पार्किंग विवाद पर गार्ड से मारपीट:थार सवार लोगों ने गार्ड को पीटा, पिस्टल लहराई; जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोवा गार्डन में पार्किंग को लेकर विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बुधवार देर शाम गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने का विरोध करने पर सिक्योरिटी गार्ड धर्मेंद्र यादव के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। आरोप है कि विवाद के बाद एक फ्लैट मालिक ने अपने साले और अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद थार गाड़ी से पहुंचे लोगों ने गार्ड के साथ मारपीट की और लाइसेंसी पिस्टल लहराकर उसे धमकाया। आरोपियों पर गार्ड को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सिक्योरिटी इंचार्ज से मिली जानकारी के अनुसार, गोवा गार्डन में गाड़ी की पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड धर्मेंद्र यादव ने गलत पार्किंग का विरोध किया और गाड़ी को उचित स्थान पर खड़ा करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गार्ड की बात से नाराज फ्लैट मालिक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर गार्ड को पीटा और उसके साथ अभद्रता की गई। विरोध करने पर बुलाए गए साथी, थार से पहुंचे लोग आरोप है कि शुरुआती विवाद के बाद फ्लैट मालिक ने अपने साले और अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद थार गाड़ी से पहुंचे लोगों ने विवाद को और बढ़ा दिया। आरोप है कि इन लोगों ने गार्ड के साथ मारपीट करने के साथ ही लाइसेंसी पिस्टल लहराई और उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोसाइटी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों का काम परिसर में आने-जाने वाले वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराना और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना होता है। ऐसे में पार्किंग को लेकर विरोध करने पर गार्ड के साथ मारपीट और हथियार दिखाकर धमकाने की घटना ने सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सीसीटीवी में कैद हुई घटना, वीडियो वायरल होने की चर्चा बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई ओर घटना मे शामिल लोगों की पहचान मे जुटी है। थाना प्रभारी बोले जांचकर कार्रवाई होगी कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया की सीसीटीवी फुटेज व तहरीर प्राप्त हुई है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User