कानपुर में पिकअप ने स्कूटी सवार को रौंदा, VIDEO:भागने के चक्कर में 500 मीटर तक घसीटा ले गया, युवक बाल-बाल बचा
कानपुर में स्कूटी सवार युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। फिर भागने के चक्कर में स्कूटी सवार को 500 मीटर तक घसीटता ले गया गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। लेकिन स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। युवक ने कहा- एक पल के लिए उसे ऐसा लगा कि अब वह नहीं बच सकता। लेकिन माता रानी की कृपा से उसकी जान बच गई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पीड़ित ने घाटमपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस पिकअप की तलाश कर रही है। पालिका मार्केट से कुछ सामान लेने के लिए रूका था घाटमपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर पश्चिमी निवासी शुभम पुत्र राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह हमीरपुर में नौकरी करता है, शनिवार देर शाम वह वापस घर लौट रहा था, तभी घाटमपुर नगर के मूसानगर रोड पर स्थित नगर पालिका के मार्केट पर वह घर का कुछ सामान लेने के लिए रुके थे। इसके बाद वह स्कूटी लेकर घर जा रहे थे, इस दौरान घाटमपुर की ओर से मूसानगर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, स्कूटी सवार पिकअप के बोनट में फंस गया, वह शोर मचाता रहा। लेकिन पिकअप चालक उसे 500 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। इस दौरान स्कूटी पिकअप से छूट गई। लोगो ने शोर मचाया लेकिन तब तक पिकअप चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। वही युवक बाल बाल बच गया। युवक ने देर रात घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया- सूचना मिली थी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)